home page

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव, पहचान नहीं

 | 
रेलवे ट्रैक के किनारे मिला महिला का शव, पहचान नहीं


पश्चिम मेदिनीपुर, 03 नवंबर (हि. स.)। मेदिनीपुर जिले के दांतन में मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में चिंता का माहौल है। शव मनोहरपुर रेलवे गेट के पास दक्षिण पूर्व रेलवे की तीसरी लाइन के किनारे मिला।

स्थानीय लोगों ने बताया, मंगलवार सुबह मनोहरपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र के बड़ी पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर एक महिला को पड़ा देखा गया। खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। बाद में रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी गई।

सूचना पाकर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जांच शुरू की। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता