home page

ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, नकदी और चांदी के गहने बरामद

 | 
ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, नकदी और चांदी के गहने बरामद


कोलकाता, 16 सितंबर (हि. स.)। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम आमपाड़ा इलाके में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला की पहचान अकतारा बीबी के रूप में हुई है। वह इटाहार के आमपाड़ा की निवासी है। उसका पति फिलहाल फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तार महिला को बुधवार को रायगंज जिला अदालत में पेश किया गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अकतारा बीबी मंगलवार शाम आमपाड़ा इलाके में ब्राउन शुगर बेचने के इरादे से खड़ी थी। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां छापेमारी की। पुलिस ने महिला को 104 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान महिला के पास से एक लाख रुपये से अधिक नकदी और 951 ग्राम चांदी के गहने भी बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार महिला का पति उसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ के कारोबार में इस्तेमाल करता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता