नाओदा में वोट डालने पहुंचीं वक्फ अधिनियम विरोधी हिंसा के शिकार हरगोबिंद दास की पत्नी, बोलीं—“पति की मौत का न्याय चाहिए”
| Apr 23, 2026, 11:21 IST
मुर्शिदाबाद, 23 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा इलाके से एक भावनात्मक तस्वीर सामने आई। वक्फ हिंसा में मारे गए हरगोबिंद दास की पत्नी मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचीं और वोट डालने के बाद न्याय की मांग उठाई।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पति की हत्या के मामले में अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। वोट देने के बाद उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सबसे बड़ी मांग है—“पति की मौत का न्याय।”
इस घटना ने चुनावी माहौल के बीच उस परिवार के दर्द को फिर से सामने ला दिया, जो पिछले हिंसक घटनाक्रम से प्रभावित हुआ था।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

