वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
मेदिनीपुर, 01 मार्च (हि. स.)। दांतन थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव में रविवार सुबह एक 53 वर्षीय वृद्ध (बादल बेरा) का शव उनके घर के ही पास लटकते हुए पाया गया। बादल मनोहरपुर पूर्व गांव के निवासी थे।
परिवार के अनुसार, सुबह बगान के पास बादल बेरा को गले में फांसी लगाकर झूलते देखा गया। परिवार वालों के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत दांतन थाना को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि मानसिक अवसाद के कारण यह घटना हुई है। हालांकि, मृतक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस ने असामान्य मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

