home page

कोलकाता में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना

 | 
कोलकाता में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना


कोलकाता, 06 अप्रैल (हि.स.)। अलीपुर मौसम विभाग द्वारा जारी 24 घंटे के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार की सुबह से मंगलवार की सुबह तक कोलकाता और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

पूर्वानुमान में कहा गया है कि दोपहर या शाम के समय हल्की गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार, सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी हो सकती है, जबकि दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कालिम्पोंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय