कोलकाता में मौसम साफ, तापमान में मामूली बढ़ोतरी के संकेत
कोलकाता, 05 मार्च। अगले 24 घंटों के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कोलकाता और इसके आसपास के क्षेत्रों में 06 मार्च की सुबह से 07 मार्च की सुबह तक आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और आसपास के क्षेत्रों में भी आगामी 24 घंटों के दौरान शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों के लिए फिलहाल किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है और अगले कुछ समय तक मौसम की स्थिति में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है।
अलीपुर मौसम. कार्यालय के पिछले 24 घंटों के प्रेक्षण के अनुसार अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस अवधि में अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत तथा न्यूनतम आर्द्रता 36 प्रतिशत रही, जबकि वर्षा शून्य मिलीमीटर दर्ज की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

