home page

कोलकाता में मौसम सामान्य

 | 
कोलकाता में मौसम सामान्य


कोलकाता, 23 फ़रवरी (हि.स.)।कोलकाता और उससे सटे इलाकों में आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्यतः साफ बना रहेगा। हालांकि, दोपहर और शाम के समय आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

अलीपुर स्थित मौसम केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, गत 24 घंटों में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 80 प्रतिशत और न्यूनतम 41 प्रतिशत रही। क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई।

मौसम विभाग ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया कि सिक्किम के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश अथवा बर्फबारी की संभावना है। वहीं, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जिलों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना जताई गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। साथ ही, आने वाले दिनों में मौसम की स्थिति में अल्प परिवर्तन की ही संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय