home page

पश्चिम बंगाल में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार

 | 
पश्चिम बंगाल में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार


कोलकाता, 19 नवंबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को राज्य में अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह के समय बादल छाए रहने के बाद दोपहर और शाम को बारिश की संभावना जताई गई है। हवा में नमी का स्तर 80 से 96 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। इस दौरान उत्तर-पूर्व दिशा से लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

सुबह मौसम संबंधी आंकड़ों के अनुसार, कोलकाता के अलीपुर में तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मालदा में 20.4, बांकुड़ा में 20.6, डायमंड हार्बर में 22.4 और जलपाईगुड़ी में 22.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। मौसम में इस बदलाव के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादलों और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। अधिक नमी के कारण वातावरण में उमस भी महसूस हो सकती है। लोगों को मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा और दैनिक गतिविधियों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता