home page

बंगाल के कई जिलों में बारिश की चेतावनी

 | 
बंगाल के कई जिलों में बारिश की चेतावनी


कोलकाता, 13 सितंबर (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में रविवार को अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और झोंकेदार हवा भी चल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्र में बने निम्न दबाव के प्रभाव से राज्य में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं।

दक्षिण बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पुरुलिया और दक्षिण 24 परगना में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। इसके अलावा दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है।

उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में भारी बारिश की चेतावनी है। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी जिलों में बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर आवागमन प्रभावित हो सकता है।

शहर में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। भारी बारिश की संभावना अपेक्षाकृत कम है। तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 26 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम के आसपास रह सकता है।

बारिश के साथ वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस महसूस हो सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को विशेषकर भारी बारिश और वज्रपात वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता