home page

बर्दवान के परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया उच्च माध्यमिक का परीक्षार्थी

 | 

आसनसोल, 25 फ़रवरी (हि.स.)। बर्दवान में उच्च माध्यमिक का एक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया। बर्दवान शहर के श्री रामाशीश हिंदी हाई स्कूल का परीक्षार्थी बरनिलपुर के आचार्य दुर्गाप्रसन्ना विद्या मंदिर में परीक्षा दे रहा था। बुधवार को इकोनॉमिक्स परीक्षा के दौरान सेंटर इंस्पेक्टर को परीक्षार्थी के पास मोबाइल फोन मिला। मोबाइल फोन को सीज कर लिया गया है। पता चला है कि उसके सभी परीक्षा रद्द किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि उच्च माध्यमिक की परीक्षा के पहले दिन, पूर्व बर्दवान के मोंटेश्वर में सती कृष्णमणि हाई स्कूल में एक परीक्षार्थी मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया था। वह मालडांगा हाई स्कूल का परीक्षार्थी था। आरोप है कि वह अपने जूते के सोल के नीचे मोबाइल फोन छिपाकर लाया था। इंस्पेक्टर ने जब उसे बाहर निकाला तो मामला प्रकाश में आया। उसकी उत्तर पुस्तिका और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा