home page

भड़काऊ बयान मामले में सांसद अभिषेक बनर्जी पर एक और शिकायत दर्ज

 | 
भड़काऊ बयान मामले में सांसद अभिषेक बनर्जी पर एक और शिकायत दर्ज


कोलकाता, 28 मई (हि.स.)। कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस पोस्ट से सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह शिकायत भवानीपुर थाने में अर्नब कांति दास नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट को “गैर-जिम्मेदाराना” बताया है। पुलिस को 2 मई को साेशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट की प्रति भी सौंपी गई है, जिसके आधार पर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और आरोपों की जांच प्रारंभिक स्तर पर की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब कुछ दिन पहले ही अभिषेक बनर्जी के खिलाफ विधाननगर साइबर अपराध थाने में एक अलग प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी। यह मामला कथित तौर पर चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान से जुड़ा हुआ है।

विधाननगर के बागुईआटी निवासी राजीव सरकार द्वारा दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बीते 27 अप्रैल की एक जनसभा में दिए गए भाषण के दौरान एक कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर