मुख्यमंत्री शुभेंदु ने हिंदू संहति के संस्थापक तपन घोष को दी श्रद्धांजलि
| May 11, 2026, 14:21 IST
कोलकाता, 11 मई (हि.स.)। हिंदू संहति के संस्थापक तपन घोष की जयंती पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा कि राष्ट्रवादी नेता, हिंदू संहति के संस्थापक तपन घोष की जयंती पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
हिंदू संहति तपन घोष द्वारा स्थापित एक संगठन है, जो मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल में बंगाली हिंदुओं की सुरक्षा और अधिकारों के लिए कार्य करता है। इसकी स्थापना 14 फरवरी 2008 को की गई थी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप

