पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 10 हथियार और 150 कारतूस बरामद
कोलकाता, 20 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल पुलिस की विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों को अदालत में पेश किया जाएगा।
एसटीएफ की ओर से बुधवार दोपहर जारी बयान में बताया गया कि अभियान के दौरान कुल 10 आग्नेयास्त्र बरामद किए गए हैं, जिनमें सात एमएम की आठ पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 150 राउंड कारतूस भी जब्त किए गए हैं।
एसटीएफ की पुलिस अधीक्षक अमित अनुराधा मंडल ने बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियारों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और और अधिक हथियारों की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
एसटीएफ के अनुसार, राज्य में अवैध हथियारों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर हथियारों के नेटवर्क और सप्लाई चैन के बारे में जानकारी जुटा रही है।--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

