आरजी कर अस्पताल में फिर मौत, बिमान बसु का तृणमूल पर हमला
कोलकाता, 23 मार्च (हि. स.)। कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक बार फिर अव्यवस्था के बीच एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बसु ने राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।
बताया गया है कि एक अधेड़ व्यक्ति की शौचालय जाते समय गिरने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में गहरा आक्रोश देखा गया।
सोमवार को बिमान बसु ने कहा कि आर.जी. कर अस्पताल में एक व्यक्ति की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल सरकार दावा करती है कि सभी अस्पताल सुपर स्पेशियलिटी हैं, लेकिन आर.जी. कर अस्पताल की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। सरकार को इस पर गंभीर कदम उठाना चाहिए।
वहीं, एआईएमआईएम और एजेयूपी के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर बिमान बसु ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल को अपने स्तर पर गठबंधन करने की स्वतंत्रता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

