home page

ज्ञानेश कुमार को ‘पद्म भूषण’ दिए जाने की मांग के साथ कोलकाता में लगे पोस्टर

 | 
ज्ञानेश कुमार को ‘पद्म भूषण’ दिए जाने की मांग के साथ कोलकाता में लगे पोस्टर


कोलकाता, 30 सितंबर (हि.स.)। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को ‘पद्म भूषण’ दिए जाने की मांग को लेकर कोलकाता में पोस्टर लगाए गए हैं। बुधवार सुबह कोलकाता के बिधाननगर इलाके में इस तरह के पोस्टर देखे जाने से सियासी सुगबुगाहट है तेज हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं के एक समूह ने पोस्टर लगाए हैं। विधाननगर इलाके में लगाए गए इन पोस्टरों में मुख्य चुनाव आयुक्त को प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान दिए जाने के पक्ष में कई तर्क प्रस्तुत किए गए हैं।

पोस्टरों में दावा किया गया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने में मुख्य चुनाव आयुक्त ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विपक्षी दलों पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, चुनाव में हारते ही विपक्षी दल संविधान खतरे में होने का शोर मचाते हैं, जबकि जीतने पर लोकतंत्र की जीत का गुणगान करते हैं।

चुनाव आयोग की निष्पक्षता और भूमिका को लेकर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं। ऐसे माहौल में विधाननगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए पोस्टर और उनकी दलीलों ने नई बहस छेड़ दी है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप