home page

पश्चिम बंगाल में बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन राशि में वृद्धि

 | 
पश्चिम बंगाल में बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन राशि में वृद्धि


कोलकाता, 7 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और विधवाओं को बढ़ी हुई दर पर सामाजिक सुरक्षा भत्ता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन वर्गों के लिए मासिक भत्ता एक हजार रुपये से बढ़ाकर डेढ हजार रुपये किया गया है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को राज्य सचिवालय नवान्न में राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत बढ़ी हुई पेंशन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुछ वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांग लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि का लाभ प्रदान कर योजना का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार की वजह से पश्चिम बंगाल की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, इसके बावजूद उनकी सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशन योजना का लाभ केवल पात्र लोगों को ही मिलेगा और किसी भी अपात्र व्यक्ति को भत्ता नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाभार्थियों की पात्रता की जांच सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सरकारी सहायता का लाभ सही लोगों तक पहुंचे। सरकार के इस फैसले से राज्य के वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं और दिव्यांग लोगों को आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर