home page

एनआरएस अस्पताल में नर्स का शव शाैचालय से बरामद

 | 

कोलकाता, 13 अगस्त (हि.स.)। कोलकाता के नीलरतन सरकार (एनआरएस) अस्पताल में बुधवार रात स्त्री रोग विभाग के एचडीयू के शौचालय से नर्स का शव बरामद किया गया। उनकी मौत किस वजह से हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, नर्स बुधवार रात स्त्री रोग विभाग के एचडीयू में ड्यूटी पर थीं। रात में कुछ समय बाद जब अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें कार्यस्थल पर नहीं देखा, तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद एचडीयू के शौचालय से उनका शव बरामद हुआ।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि शरीर में किसी दवा का इंजेक्शन दिए जाने के कारण उनकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी पुलिस की ओर से कोई अंतिम पुष्टि नहीं की गई है। मौत की परिस्थितियों और इसके पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर