मानव उत्थान सेवा समिति ने मिशन एजुकेशन के तहत बच्चों में वितरित की पाठ्य पुस्तकें
कोलकाता, 13 अगस्त (हि.स.)। मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में माता श्री अमृता जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में दक्षिणदारी शाखा के निकट स्थित साउथ दमदम प्राइमरी फ्री स्कूल में विशाल मिशन एजुकेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने के साथ जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व मानव उत्थान सेवा समिति की पश्चिम बंगाल अध्यक्ष महात्मा कलिंदी बाईजी ने किया। इस अवसर पर समिति के अनेक महात्मा एवं बाईजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में दक्षिणदारी शाखा के प्रमुख शिवदयाल जी सहित शाखा के सभी कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के महत्व और समाज के जरूरतमंद बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने शिक्षा और सेवा के संदेश को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मानव उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के साथ सद्भावना सेवा परिषद के अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रदीप गर्ग, समाजसेवी देबाशीष झा, मनोज सेठ, योगेंद्र ओझा, संतोष जी और गौतम पोद्दार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी सहयोगियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन राहुल गुप्ता ने किया।
इस दाैरान आयोजन में समिति के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।------------------
हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर

