home page

अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था : दिलीप घोष

 | 
अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था : दिलीप घोष


कोलकाता, 31 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की है। रविवार सुबह संवाददाताओं सेे बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा, अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ वह नहीं होना चाहिए था। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। हालांकि, आक्रोश जताने वाले वही पीड़ित हैं जिन्होंने ने पिछले 15 वर्षों से बहुत कुछ झेला है। हर व्यक्ति को परेशान किया गया है।

दिलीप घोष ने कहा कि लोगों के भीतर का यह गुस्सा कहीं न कहीं बाहर जरूर निकलेगा। उन्हें (अभिषेक बनर्जी) चुनाव परिणाम देखने के बाद स्थिति को समझना चाहिए था। आप वहां नायक के रूप में सम्मानित होने के लिए क्यों गए थे?

दिलीप घोष ने कहा कि 22 कारों के काफिले के साथ घूमने वाला व्यक्ति इस तरह से हीरो बनने की कोशिश करेगा तो क्या होगा? पीड़ित लोग अवसर की फिराक में हैं। आप लोगों को ये अवसर क्यों दे रहे हैं? ---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप