home page

ममता बनर्जी ने बिहार दिवस पर दी शुभकामनाएं

 | 
ममता बनर्जी ने बिहार दिवस पर दी शुभकामनाएं


कोलकाता, 21 मार्च (हि. स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को लोगों को शुभकामनाएं दीं।

बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बिहार दिवस के शुभ अवसर पर बिहार के और बिहार से जुड़े मेरे सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने अपने संदेश में सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि आप सब स्वस्थ रहें, खुश रहें, प्रसन्नचित रहें; हमारी दिल से यही प्रार्थना है। आप सभी को बिहार दिवस की अनंत शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि बिहार राज्य के गठन की याद में प्रतिवर्ष 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है। बिहार दिवस 2022 इस बात को याद करने के लिए मनाया जाता है कि इसी दिन 1912 में अंग्रेजों ने बंगाल से बिहार राज्य को अलग किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय