home page

गड्ढे से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

 | 
गड्ढे से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी


हावड़ा, 23 मार्च (हि.स.)। जिले के डोमजुड़ ब्लॉक के निश्चिंदा ग्राम पंचायत क्षेत्र में सोमवार को पानी से भरे गड्ढे से एक युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।

पुलिस के अनुसार, घटना देवान चक इलाके की है, जहां स्थानीय लोगों ने पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव औंधे मुंह पड़ा देखा। सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि यह गड्ढा एक व्यस्त सड़क के पास स्थित है। स्थानीय लोगों ने सड़क से कुछ दूरी पर झाड़ियों के बीच जमा पानी में युवक को पड़ा देखा, यह खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर निश्चिंदा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बढ़े राजनीतिक माहौल के बीच इस घटना ने लोगों में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवक की पहचान तथा मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय