home page

पश्चिम बंगाल की अशांति का असर पूरे देश पर पड़ रहा है : दिलीप घोष

 | 
पश्चिम बंगाल की अशांति का असर पूरे देश पर पड़ रहा है : दिलीप घोष


खड़गपुर, 29 मार्च (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई है। खड़गपुर सदर से भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने रविवार सुबह खड़गपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बंगाल में अशांति का असर पूरे देश पर पड़ रहा है। बांग्लादेश से आए लोग, जिनमें अपराधी और आतंकवादी शामिल हैं, पूरे देश में तबाही मचा रहे हैं। इसलिए, बंगाल में बेहतर शासन की जरुरत है।

भाजपा उम्मीदवार दिलीप घोष ने कहा कि बंगालवासियों की पूरी दुनिया में इज्ज़त है। आप बाहर से—बिहार एवं गुजरात से उम्मीदवार लाते हैं जिससे साफ़ है कि कौन किसका साथ देता है।

तृणमूल कांग्रेस की नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाल के बयान के बारे में दिलीप ने कहा कि उन्होंने मुर्शिदाबाद में धमकी दी थी। सीएए और वक्फ बिल पास होने के बाद मुर्शिदाबाद में जो अफरा-तफरी मची, उसके लिए कौन जिम्मेदार है? ममता मुख्यमंत्री हैं, सत्ता उनके हाथ में है तो हिंदुओं को मुर्शिदाबाद से मालदा क्यों भागना पड़ा, उन्हें जवाब देना होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा