home page

भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर पर बम फेंकने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

 | 

कैनिंग, 05 अक्टूबर (हि.स.)। दक्षिण 24 परगना जिले के जीवनतला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर को निशाना बनाकर बम फेंके जाने का आरोप सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना जीवनतला थाना क्षेत्र के चेलिकाटी गांव स्थित 234 नंबर बूथ इलाके में हुई।

भाजपा बूथ अध्यक्ष विश्वनाथ नस्कर ने आरोप लगाया कि देर रात अज्ञात लोगों ने उनके घर को निशाना बनाकर बम फेंका। तेज धमाके की आवाज से पूरा इलाका दहल गया और परिवार के सदस्य भयभीत हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर जीवनतला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बमबाजी के पीछे क्या कारण था और इसमें कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे राजनीतिक विवाद है या व्यक्तिगत दुश्मनी, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन शुरू कर दी है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप