इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा जीतेगी: दिलीप घोष
| Mar 16, 2026, 11:40 IST
कोलकाता, 16 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी, ऐसा दावा पार्टी नेता दिलीप घोष ने किया है।
सोमवार सुबह कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग को भरोसा है कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। उन्होंने कहा, “हम भी आश्वस्त हैं कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से होगा।”
दो चरणों में चुनाव कराए जाने के सवाल पर घोष ने कहा कि गर्मी के मौसम में कई चरणों में चुनाव होने से आम लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव लंबा खिंचने पर समस्याएं बढ़ती हैं।
घोष ने यह भी दावा किया कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

