home page

कुमारसभा भवन नवीनीकरण के लिए गणेश पूजा संपन्न

 | 
कुमारसभा भवन नवीनीकरण के लिए गणेश पूजा संपन्न


कोलकाता, 20 अप्रैल (हि.स.)। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय के नए भवन विवेकानंद रोड स्थित भवन के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस उपलक्ष में प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ विधिपूर्वक पूजन एवं हवन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कुमारसभा पुस्तकालय के पदाधिकारी एवं कार्य समिति के सदस्य सहभागी बने। उपाध्यक्ष भागीरथ चांडक, मंत्री बंशीधर शर्मा, कोषाध्यक्ष शनंद कुमार लढा तथा अरुण प्रकाश मल्लावत, संजय रस्तोगी, रामचंद्र अग्रवाल, भागीरथ सारश्वत, चंद्रकुमार जैन, मनीष जैन, राम पुकार सिंह, मनोज काकड़ा, श्रीमोहन तिवारी, गोविन्द जैथलिया, नरेश काकड़ा प्रभृति विशेष रूप से सक्रिय रहे।

पुस्तकालय के प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष महावीर बजाज एवं गायत्री बजाज ने विधिवत पूजा की भूमिका निभाई। तत्पश्चात् कारीगरों के निर्माण संबंधी औजारों की पूजा की गई एवं औपचारिक रूप से निर्माण कार्य का श्रीगणेश हुआ।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप