home page

बंगाल में शराबबंदी लागू करने की मांग, भातार के विधायक सौमेन काफरा ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

 | 
बंगाल में शराबबंदी लागू करने की मांग, भातार के विधायक सौमेन काफरा ने विधानसभा में उठाया मुद्दा


कोलकाता, 23 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा में गुरुवार को पूर्व बर्धमान जिले के भातार से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सौमेन काफरा ने राज्य में बिहार की तर्ज पर पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग उठाई। सदन की कार्यवाही के दौरान उन्होंने कहा कि शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के बढ़ते सेवन से समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहे हैं।

काफरा ने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में शराब का सेवन कई तरह के अपराधों को बढ़ावा दे रहा है। इसके साथ ही गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के कारण सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं भी लगातार बढ़ रही हैं। उनका कहना था कि नशे की प्रवृत्ति युवाओं को गलत दिशा में ले जा रही है और अपराध की घटनाओं में भी वृद्धि होती है।

उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि समाज के व्यापक हित और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बिहार की तरह पश्चिम बंगाल में भी शराबबंदी लागू करने पर गंभीरता से विचार किया जाए। विधायक ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कड़े कदम उठाना समय की आवश्यकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / ओम पराशर