home page

सभी नागरिकों को वोट देना चाहिए  : शुभेंदु अधिकारी

 | 
सभी नागरिकों को वोट देना चाहिए  : शुभेंदु अधिकारी


कोलकाता, 20 अप्रैल (हि.स. )। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सभी नागरिकों को बिना किसी डर के वोट देना चाहिए। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है। वह इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (आईसीसीआर) में भवानीपुर के नागरिकों और पेशेवरों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नारायण जैन (एडवोकेट), सीए रामानंद रुस्तगी (अध्यक्ष, आरसीएम) और सीए रंजीत कुमार अग्रवाल (सचिव, आरसीएम) ने भी अपने विचार रखे। सभी ने शुभेंदु अधिकारी के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

कार्यक्रम का आयोजन 'राष्ट्रीय चेतना मंच' (आरसीएम) और 'खोला हवा' द्वारा किया गया था। इस अवसर पर एडवोकेट रामदेव काकरा, डॉ. अंजुला बिनायकिया, वरिष्ठ एडवोकेट मंजू अग्रवाल, सीए प्रकाश पटवारी, सीए समित जेना, अशोक पारख, सीए विकास पारख, सीएमए अभिषेक सिंह, सीए एम. बंदोपाध्याय, सीए बरुण सिंह रॉय, सीएस एस. बनर्जी, देबाशीष बारात, शरत झुनझुनवाला, सोनाली डे, एडवोकेट रमाकांत सुरेलिया, जगत बैद, सीए पवन पटोदिया, सीए सुशील जाजोदिया, सीए नितेश मोर, सीए श्याम अग्रवाल और कई अन्य लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सीए अभिषेक मुखर्जी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

उल्लेखनीय है कि, भवानीपुर में शुभेंदु अधिकारी का मुकाबला तृणमूल सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से है। उन्होंने 2021 के चुनाव में नंदीग्राम सीट से ममता बनर्जी को हराया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप