पश्चिम बंगाल में भाजपा सत्ता में आएगी : राहुल सिन्हा
कोलकाता, 04 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में दाे चरणाें में विधानसभा चुनाव पूरी हाेने के बाद साेमवार काे जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद राहुल सिन्हा ने दावा किया कि राज्य में भाजपा सत्ता में आ रही है।
संवाददाताओं से बातचीत में सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि हम अभी के लिए परिणामों का इंतजार करेंगे, हम यह भी देखेंगे कि हमारे कार्यकर्ता गिनती केंद्रों से सुरक्षित रूप से लौट आएं। हालांकि, निश्चिंत रहें, भाजपा सत्ता में आ रही है।
राहुल सिन्हा ने कहा कि हम जिस पार्टी के खिलाफ लड़ रहे हैं, वह असामाजिक तत्वों की पार्टी है, इसलिए हम अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर नजर रखेंगे, जो पूरी गिनती के दौरान वहां रहेंगे। सुबह 11 बजे तक रुझान स्पष्ट हो जाएंगे। टीएमसी जा रही है और भाजपा यहां नई सरकार बनाने जा रही है। दोपहर 12 बजे तक, तृणमूल के गिनती एजेंट बूथों से भागना शुरू कर देंगे--------------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप

