बंगाल जीतने काे एवीएम हैक करने की कोशिश कर रही है भाजपा व चुनाव आयाेग : सायोनी घोष
कोलकाता, 26 मार्च (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए चुनाव आयोग ईवीएम हैक करने की कोशिश कर रही है। गुरुवार को जादवपुर स्थित तृणमूल भवन में सभा को सम्बोधित करते हुए तृणमूल सांसद सायोनी घोष ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए यह बातें कही। इस दाैरान उनके साथ प्रदेश के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु भी थे।
भाजपा पर आरोप लगाते उन्होंने कहा कि जब हमें धमकाकर या एजेंसियों का इस्तेमाल करके नहीं रोका जा सका तो अब वे ईवीएम हैक करने की कोशिश कर रहीहै। साथ ही, उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के तबादले का भी विरोध किया।
सायोनी घोष ने कहा कि चुनाव आयोग असल में भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है। राज्य के करीब 73 रिटर्निंग ऑफिसर, जिनमें राज्य पुलिस के डीजी, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) और कई उच्च अधिकारी शामिल हैं, रातों-रात ट्रांसफर कर दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के चुनाव अधिकारियों को जानबूझकर भाजपा के कहने पर हटाया जा रहा है।
वहीं, शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग की गर्दन पर बंदूक रखकर अपने पसंदीदा अधिकारियों को अलग-अलग हिस्सों में ऑब्जर्वर काे भेज रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मालदा में एक ऐसे अधिकारी को ऑब्जर्वर के तौर पर भेजा गया है, जिसके भाजपा से पारिवारिक और राजनीतिक संबंध हैं। महाराष्ट्र कैडर के ऑफिसर धीरज कुमार, जो महाराष्ट्र में आठ हजार करोड़ के एम्बुलेंस टेंडर स्कैम में शामिल हैं, उन्हें गाजोल में ऑब्जर्वर बनाया गया है।
उन्हाेंने आराेप लगाया कि बंगाल की जनता भाजपा की इस सोची-समझी साजिश को कभी स्वीकार नहीं करेगी। ---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

