home page

दिनहाटा में हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता पर साधा निशाना, पूछा - “महिला बिल का विरोध क्यों?”

 | 
दिनहाटा में हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता पर साधा निशाना, पूछा - “महिला बिल का विरोध क्यों?”


कूचबिहार, 18 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले जिले में सियासी पारा चढ़ गया है। शनिवार को दिनहाटा के संहति मैदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में आयोजित एक विशाल जनसभा में असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा ने शिरकत की। सभा से उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सीधा हमला बोला।

संसद में महिला आरक्षण बिल आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण पारित नहीं हो सका है। इस मुद्दे पर हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्र सरकार के पक्ष में जोरदार समर्थन जताया।

उन्होंने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद ममता बनर्जी की पार्टी का इस बिल का विरोध करना समझ से परे है।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा “डबल सेंचुरी” हासिल करेगी।

इसके साथ ही उन्होंने वादा किया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने पर अन्नपूर्णा भंडार योजना के साथ-साथ घर-घर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, उन्होंने बांग्लादेश सीमा से जुड़े मुद्दों को लेकर भी ममता बनर्जी पर निशाना साधा, जिससे सभा में राजनीतिक माहौल और गरमा गया।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार