home page

भाजपा ने तृणमूल पर लगाया हमले का आरोप

 | 

पूर्व मेदिनीपुर, 05 अप्रैल (हि.स.)। जिले के भगवानपुर इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप तृणमूल पर लगा है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह भाजपा उम्मीदवार शांतनु प्रमाणिक इलाके में चुनाव प्रचार करने गए थे। भाजपा का आरोप है कि इस दौरान तृणमूल से जुड़े बदमाशों ने भाजपा उम्मीदवार शांतनु प्रमाणिक के कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। आरोप है कि बाइक और कारों में तोड़फोड़ की गई। इस हमले में कुछ कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, हमले के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरगूल ब्रिज पर सड़क जाम करना विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि इलाके में इस दाैरान पुलिस नहीं थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा