home page

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर सुकांत मजूमदार ने दी शुभकामनाएं

 | 

कोलकाता, 9 जुलाई (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने शुभकामनायें प्रेषित की हैं।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कार्यवाहक विकास मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर के माध्यम से दिये संदेश में कहा - ''राष्ट्रवादी छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) अपने 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन से जुड़े देश भर के असंख्य विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी शुभकामना है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आने वाले दिनों में भी राष्ट्रवाद, चरित्र निर्माण, समाज सेवा और शिक्षा में सकारात्मक नेतृत्व के आदर्शों से प्रेरित होकर देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

उल्लेखनीय है कि, एबीवीपी हर साल 9 जुलाई को अपना स्थापना दिवस मनाता है। इस दिन को पूरे भारत में राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में भी मनाया जाता है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष मधुप