सोनार बांग्ला के लिए मतदान करें : शुभेंदु अधिकारी
कोलकाता, 23 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दिन नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के मतदाताओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल के लोग राज्य के खोए गौरव को वापस पाने और कुशासन से मुक्ति के लिए परिवर्तन के संकल्प के साथ मतदान करेंगे। उन्होंने जिन मतदाताओं को आज मतदान करने का अवसर मिला है उनसे आग्रह किया कि वे अपने परिवार के साथ मतदान केंद्रों पर जाएं और बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं का एक-एक वोट ही “सोनार बांग्ला” के निर्माण का रास्ता प्रशस्त करेगा।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की थी। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक संख्या में मतदान करने का आह्वान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

