home page

चुनाव 26 : फांसीदेवा में ‘छप्पा वोट’ का आरोप, मतदान से पहले ही “डाला गया” वोट

 | 
चुनाव 26 : फांसीदेवा में ‘छप्पा वोट’ का आरोप, मतदान से पहले ही “डाला गया” वोट


सिलीगुड़ी, 23 अप्रैल (हि. स.)। सिलीगुड़ी के बाद अब फांसीदेवा में ‘छप्पा वोटिंग’ (प्रॉक्सी वोटिंग) के आरोप सामने आया है। पहले चरण के मतदान के दौरान सिलीगुड़ी महकमे के सुदामगछ इलाके के बूथ नंबर 27/165 पर यह चौंकाने वाली घटना घटी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुदामगछ निवासी दीपु सिंह (सीरियल नंबर 679 के मतदाता) जब वोट देने पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनका वोट पहले ही डाला जा चुका है। इस पर उन्होंने विरोध जताया, लेकिन कोई समाधान नहीं होने पर उन्हें बिना वोट डाले ही वापस लौटना पड़ा। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई।

कई लोगों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं।

इस मामले में जब बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि ऐसा होना संभव नहीं है। हालांकि, प्रीसाइडिंग ऑफिसर या अन्य उच्च अधिकारियों की ओर से खबर लिखे जाने तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार