स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर शुभेंदु अधिकारी ने साझा किया श्रद्धांजलि संदेश
कोलकाता, 04 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के मूुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आध्यात्मिक चेतना के प्राणपुरुष स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि (तिरोधान दिवस) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शुभेंदु अधिकारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच पर स्वामी विवेकानंद को नमन करते हुए एक संदेश साझा किया। उन्होंने बांग्ला में लिखा, जिसका हिंदी भावानुवाद है, आध्यात्मिक चेतना के प्राणपुरुष, विश्ववंदनीय वीर सन्यासी स्वामी विवेकानंद के तिरोधान दिवस पर उन्हें मेरा सादर प्रणाम।
उन्होंने अपने संदेश के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रनिर्माण संबंधी योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि 04 जुलाई 1902 को स्वामी विवेकानंद ने बेलूर मठ में महासमाधि ग्रहण की थी। उनके राष्ट्रवाद, आध्यात्मिकता, मानव सेवा और युवा जागरण से जुड़े विचार आज भी देश-विदेश के करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

