home page

सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मतदान बहिष्कार की चेतावनी

 | 
सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मतदान बहिष्कार की चेतावनी


सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, मतदान बहिष्कार की चेतावनी


झाड़ग्राम, 26 फरवरी (हि.स.)। झाड़ग्राम ब्लॉक के खारांगडांगा से कन्याडोबा गांव तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में रोष बढ़ गया है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर चार गांवों के निवासियों ने गुरुवार सुबह एकजुट होकर मतदान बहिष्कार का आह्वान करते हुए झाड़ग्राम-दहिजुड़ी नंबर-पांच राज्य सड़क पर अवरोध कर प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सड़क जर्जर हालत में है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बारिश के समय स्थिति और खराब हो जाती है तथा स्कूली बच्चों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से सड़क मरम्मत की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी के विरोध में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू किया और चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता