रख-रखाव कार्य के लिए रविवार को बंद रहेगा विद्यासागर सेतु
| Jun 27, 2026, 20:16 IST
कोलकाता, 27 जून (हि. स.)। कोलकाता और हावड़ा को जोड़ने वाले दूसरे हुगली ब्रिज या विद्यासागर सेतु को मरम्मत और रखरखाव के एक और दौर के लिए रविवार को बंद कर दिया गया है।
कोलकाता पुलिस सूत्रों के अनुसार, उस दिन सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ब्रिज पर यातायात पूरी तरह से बंद रहेगा। इस दौरान किसी भी वाहन को चलने की अनुमति नहीं होगी। भीड़भाड़ से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाया गया है। रविवार को हुगली नदी ब्रिज आयुक्त विद्यासागर सेतु के स्टे केबल, होल्ड-डाउन केबल और बीयरिंग को बदलने का काम करेंगे। यह निर्णय जनहित सुरक्षा के हित में लिया गया है। उस दिन पुल के 12 घंटे के बंद रहने के दौरान, विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा।
--------------
हिन्दुस्थान समाचार / गंगा

