home page

भाजपा की जीत पर भव्य विजय जुलूस

 | 
भाजपा की जीत पर भव्य विजय जुलूस


जलपाईगुड़ी, 10 मई (हि. स.)। जिले के राजगंज ब्लॉक क्षेत्र में 2026 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद जोरदार विजय जुलूस निकाला गया। राजगंज विधानसभा अंतर्गत अमबाड़ी ग्राम पंचायत इलाके में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर रैली निकालकर जीत का जश्न मनाया।

सूत्रों के अनुसार, गोकुलभिटा, बिजनेस कॉलोनी, कामारभिटा, महामाया कॉलोनी, सुदामगंज, साहेबपाड़ा और नौ नंबर कॉलोनी सहित कई इलाकों में यह विजय जुलूस देखा गया। पार्टी के झंडे, अबीर-गुलाल और नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

भाजपा समर्थकों का कहना है कि राज्य की जनता ने बदलाव के पक्ष में जनादेश दिया है। इसी खुशी में आम लोगों के साथ मिलकर यह विजय उत्सव मनाया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार