home page

फालाकाटा में तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़, भाजपा ने हटाया अपना झंडा

 | 
फालाकाटा में तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़, भाजपा ने हटाया अपना झंडा


अलीपुरद्वार, 08 मई (हि. स.)। वोट परिणाम घोषित होने के बाद फालाकाटा के पांच माइल इलाके में तृणमूल कांग्रेस के ग्रामीण ब्लॉक कार्यालय में तोड़फोड़ को लेकर राजनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है।

तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि मतगणना के दिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थकों ने उनके कार्यालय पर हमला कर तोड़फोड़ की और पार्टी के झंडे-फ्लेक्स हटाकर वहां भाजपा का झंडा लगा दिया।

हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। शुक्रवार को पार्टी के स्थानीय नेता मौके पर पहुंचे और अपने ही झंडे को वहां से हटा लिया।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि उनके किसी कार्यकर्ता का इस घटना से कोई संबंध नहीं है और न ही उन्होंने वहां झंडा लगाया था। उक्त कार्यालय आम लोगों पर अन्याय का प्रतीक था, जहां कथित तौर पर “सलिशी सभा” के नाम पर निर्दोष लोगों को दोषी ठहराया जाता था। इसलिए ऐसी जगह पर पार्टी का झंडा रखना उचित नहीं समझा गया।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस इस पूरे मामले को भाजपा की सुनियोजित हिंसा बता रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार