home page

सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण अभियान शुरू

 | 
सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण अभियान शुरू


सिलीगुड़ी, 30 मई (हि.स.)। देशभर में महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में अब पश्चिम बंगाल में भी इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजना की शुरुआत हो गई है। शनिवार को राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया।राज्य के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में इस टीकाकरण कार्यक्रम को लागू किया जा रहा है। इसके तहत सिलीगुड़ी जिला अस्पताल में भी शनिवार से एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत हो गई।इस कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से 14 वर्ष की किशोरियों को यह टीका लगाया जाएगा, जो भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने में बेहद प्रभावी माना जाता है।शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कई किशोरियों को टीकाकरण प्रमाण पत्र वितरित किए और अन्य किशोरियों से भी यह टीका लगवाने की अपील की।स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस अभियान से राज्य में सर्वाइकल कैंसर के मामलों को काफी हद तक कम किया जा सकेगा और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार