home page

सट्टेबाजी और जुए के मामले में दो गिरफ्तार, 12.48 लाख रुपये नकद और एक किलो से अधिक सोना बरामद

 | 
सट्टेबाजी और जुए के मामले में दो गिरफ्तार, 12.48 लाख रुपये नकद और एक किलो से अधिक सोना बरामद


हुगली, 27 अगस्त (हि.स.)। सट्टेबाजी और जुए से जुड़े के एक मामले का खुलासा करते हुए चंदननगर पुलिस ने उत्तरपाड़ा पुलिस की सहायता से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस कार्रवाई की जानकारी दी। यह अभियान डीसीपी (डीडी) रूपांतर सेन गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से 12 लाख 48 हजार रुपये नकद, एक किलोग्राम से अधिक सोना, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान मामले में 18 अन्य संदिग्धों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

डीसीपी (डीडी) रूपांतर सेन गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपितों का पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का रिकॉर्ड रहा है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और सट्टेबाजी तथा जुए से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय