home page

सांसद विद्युत बरन महतो ने राखामाइंस स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस ठहराव का शुभारंभ

 | 

खड़गपुर, 08 मार्च (हि. स.)। जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरन महतो ने शनिवार देर शाम को राखामाइंस स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18477/78 पुरी–योगनगरी ऋषिकेश–पुरी उत्कल एक्सप्रेस के नए ठहराव का शुभारंभ किया। सांसद ने स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

इस मौके पर स्टेशन परिसर में स्थानीय लोगों और रेल यात्रियों की बड़ी भीड़ मौजूद रही। लोगों ने इस नई सुविधा का उत्साह के साथ स्वागत किया, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को अब सीधे इस महत्वपूर्ण ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम में खड़गपुर मंडल की एडीआरएम (ऑपरेशन) मनीषा गोयल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक निशांत कुमार, मंडल के अन्य अधिकारी, डीआरयूसीसी के सदस्य तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सांसद विद्युत बरन महतो ने कहा कि रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए इस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।

रेल अधिकारियों ने बताया कि इस नए ठहराव से आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए काफी सुविधा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता