home page

बीना और आगासौद में यार्ड रीमॉडलिंग से ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कई गाड़ियों के मार्ग बदले

 | 
बीना और आगासौद में यार्ड रीमॉडलिंग से ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कई गाड़ियों के मार्ग बदले


सितंबर से अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी कई ट्रेनें, बीना में 20 गाड़ियों का ठहराव घटकर दो मिनट हुआ

प्रयागराज, 18 अगस्त (हि.स.)। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के आगासौद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम होने के कारण सितंबर और अक्टूबर में कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों का परिचालन सुचारु बनाए रखने के लिए कुछ गाड़ियों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं कुछ ट्रेनों का ठहराव समय घटाया गया है और दो ट्रेनों को निर्धारित समय से बाद चलाया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी।

उन्होंने बताया कि पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में आगासौद-बीना के बीच तीसरी रेल लाइन को बीना स्टेशन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। इस वजह से 18 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 के बीच कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव रहेगा।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि यार्ड रीमॉडलिंग का काम रेल परिचालन की क्षमता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाने और ठहराव समय में बदलाव की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा एनटीईएस पर अवश्य जांच लेनी चाहिए।

16 ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी

उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि में निम्न गाड़ियों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा— डितऐ01025 दादर-बलिया,9, 12 और 14 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना-मानिकपुर होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 01026 बलिया-दादर 9 और 11 अक्टूबर को मानिकपुर-सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर 10, 11 और 13 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-कटनी-सतना मानिकपुर होकर चलेगी। 01028 गोरखपुर-दादर 10, 12 और 13 अक्टूबर को मानिकपुर-सतना-कटनी-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी।

19165 अहमदाबाद-दरभंगा 20 सितंबर से 14 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी होकर चलेगी। 19166 दरभंगा-अहमदाबाद 19 सितंबर से 14 अक्टूबर तक गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलेगी। 19167 अहमदाबाद-बलिया सिटी 19 सितंबर से 13 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी होकर चलेगी।

19168 वाराणसी-अहमदाबाद 18 सितंबर से 13 अक्टूबर तक गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलेगी।

गाड़ी संख्या 09465 अहमदाबाद-दरभंगा 18 सितंबर से 9 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद 21 सितंबर से 12 अक्टूबर तक गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलेगी। 15045 गोरखपुर-ओखा 24 सितंबर से 15 अक्टूबर तक गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलेगी। 15046 ओखा-गोरखपुर 20 सितंबर से 11 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी होकर चलेगी। गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर 18 सितंबर से 9 अक्टूबर तक गुना-ग्वालियर-इटावा-गोविंदपुरी होकर चलेगी। 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत 20 सितंबर से 11 अक्टूबर तक गोविंदपुरी-इटावा-ग्वालियर-गुना होकर चलेगी।11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया 7 से 14 अक्टूबर तक कटनी-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी। 11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस 7 से 14 अक्टूबर तक इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी।

यार्ड रीमॉडलिंग के दौरान बीना स्टेशन पर परिचालन व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए 20 ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से घटाकर दो मिनट कर दिया गया है। इनमें 14115 डॉ. अंबेडकरनगर-प्रयागराज, 14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकरनगर, 15029 गोरखपुर-पुणे, 19322 राजेंद्र नगर-इंदौर, 19314 पटना-इंदौर, 12593 लखनऊ जंक्शन-भोपाल, 22586 गांधीनगर कैपिटल-बनारस, 19306 कामाख्या-डॉ. अंबेडकरनगर, 14320 बरेली-इंदौर, 20413 वाराणसी-इंदौर, 20415 वाराणसी-इंदौर, 22585 बनारस-गांधीनगर कैपिटल, 12943 वलसाड-कानपुर सेंट्रल, 12944 कानपुर सेंट्रल-वलसाड, 20416 इंदौर-वाराणसी, 20414 इंदौर-वाराणसी, 19321 इंदौर-पटना, 19305 डॉ. अंबेडकरनगर-कामाख्या, 19313 इंदौर-पटना और 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु शामिल हैं।

इनमें अधिकांश ट्रेनों का बदला हुआ ठहराव सितंबर से अक्टूबर के बीच अलग-अलग तिथियों पर प्रभावी रहेगा। यात्रियों को बीना स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने या उतरने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आगासौद स्टेशन के कारण भी बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के आगासौद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग के कारण भी कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। 12943 वलसाड-कानपुर सेंट्रल 14 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-मानिकपुर-प्रयागराज-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक 14 अक्टूबर को कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी। 22589 बनारस-हडपसर 2 से 14 अक्टूबर तक बनारस-वीएचके-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर-जबलपुर-इटारसी मार्ग से संचालित होगी।

01026 बलिया-दादर14 अक्टूबर को मानिकपुर-सतना-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी। 12174 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक और 11408 लखनऊ-पुणे 15 अक्टूबर को कानपुर सेंट्रल-हमीरपुर रोड-ओहन-जबलपुर-इटारसी होकर चलेंगी। वहीं गाड़ी संख्या 12107 लोकमान्य तिलक-सीतापुर 14 अक्टूबर को इटारसी-जबलपुर-हमीरपुर रोड-ओहन-कानपुर सेंट्रल होकर चलेगी।

दो ट्रेनें दो घंटे देर से रवाना होंगी

यार्ड रीमॉडलिंग के कारण दो ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। 12174 मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-लोकमान्य तिलक को 13 अक्टूबर को प्रतापगढ़ स्टेशन से 120 मिनट यानी दो घंटे पुनर्निर्धारित समय से चलाया जाएगा। इसी तरह 22583 छपरा-लोकमान्य तिलक को भी 13 अक्टूबर को छपरा स्टेशन से 120 मिनट देर से रवाना किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन के मार्ग, समय और ठहरा और एनटीईएस का उपयोग किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल