home page

मालदा में बीएलओ असामयिक की मौत

 | 
मालदा में बीएलओ असामयिक की मौत


मालदा, 22 मार्च (हि. स.)। जिले में एक बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्पल थोकदार (54) के रूप में हुई है, जो पेशे से शिक्षक थे। जानकारी के अनुसार, वह चांचल-2 ब्लॉक के चंद्रपाड़ा ग्राम पंचायत के नदापाड़ा इलाके के 93 नंबर बूथ में बीएलओ के रूप में कार्यरत थे।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार रात उत्पल थोकदार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें चंचल सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां देर रात मौत हो गई।

मृतक की पत्नी शुभ्रा थोकदार ने आरोप लगाया कि अत्यधिक मानसिक दबाव ही मेरे पति की मौत का कारण बना है। वह परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की है। उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे इलाके में शोक का माहौल है, साथ ही सरकारी कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यभार को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार