home page

सर्कस के तंबू में कर्मी का शव मिलने से उखड़ा में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 | 
सर्कस के तंबू में कर्मी का शव मिलने से उखड़ा में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस


पश्चिम बर्दवान, 08 सितंबर (हि. स.)। खनन क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में प्रसिद्ध उखड़ा का झूलन मेला हर वर्ष की तरह इस बार भी आयोजित किया गया था। इसी बीच मंगलवार सुबह सर्कस के तंबू के अंदर एक कर्मी का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम अनिल कुमार ठाकुर जो नदिया जिलान्तर्गत बेताई गांव के निवासी थे।

सर्कस कंपनी के मैनेजर रथींद्र कुमार चटर्जी के अनुसार, अनिल कुमार ठाकुर सर्कस का तंबू लगाने और उसके डिजाइन तैयार करने के काम में विशेष रूप से दक्ष थे। कंपनी में पहले यह काम करने वाले कर्मचारी के अधिक उम्र के कारण काम छोड़ने के बाद कुछ दिन पहले अनिल कुमार ठाकुर कंपनी से जुड़े थे। मैनेजर ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें इस घटना की जानकारी मिली।

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार ठाकुर सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे तक काम कर रहे थे। इसके बाद मंगलवार सुबह उनका शव सर्कस के तंबू के अंदर मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना की सूचना पाकर अंडाल थाना क्षेत्र की उखड़ा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा