home page

सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

 | 
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत


मालदा, 26 अक्टूबर (हि. स.)। लक्ष्मी पूजा का मेला देखकर घर लौटने के दौरान हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना मालदा जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के केंदपुकुर हाईस्कूल के पास हुई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतकों की पहचान रहीम बर्मन और सुजय बर्मन के रूप में हुई है। दोनों हबीबपुर ब्लॉक के कान्तुरका सिंगा गांव के निवासी थे। दुर्घटना में घायल तीसरे युवक का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में चल रहा है।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रविवार देर रात तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर लक्ष्मी पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान केंदपुकुर हाईस्कूल के पास विपरीत दिशा से आ रही मुर्गियों से लदी एक पिकअप वैन से उनकी बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बारामद कर बुलबुलचंडी ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने रहीम बर्मन और सुजय बर्मन को मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार