तीस्ता नहर में डूबने से दो किशोर की मौत
सिलीगुड़ी, 02 जून (हि. स.)। सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी-गाजोलडोबा तिस्ता कैनाल रोड स्थित पारोमुंडा इलाके में मंगलवार दोपहर दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीप विश्वास और कृष्ण मंडल के रूप में हुई है, जो अंबिकानगर इलाके के रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार, चार दोस्त साइकिल से नहाने के लिए रास्ता के सब-कैनाल पहुंचे थे। नहाने के दौरान दीप और कृष्ण पानी में उतरे, लेकिन कुछ ही देर में वे गहरे पानी में डूब गए। साथ मौजूद दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान चलाया गया। बाद में दोनों किशोरों के शव पानी से बरामद किए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार

