home page

मालदा टाउन स्टेशन से दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

 | 
मालदा टाउन स्टेशन से दो बांग्लादेशी गिरफ्तार


मालदा, 17 अप्रैल (हि. स.)। रेल पुलिस ने गुरुवार रात मालदा टाउन स्टेशन से दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। रेलवे पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम मोहम्मद सोनी और शफीकुल आलम हैं। रेल पुलिस ने इन दोनों बांग्लादेशियों को मालदा टाउन स्टेशन के टिकट काउंटर परिसर से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वे बांग्लादेश के चपाई नवाबगंज और जमालपुर के निवासी हैं। रेलवे पुलिस ने दावा किया कि दोनों लाइनमैन की मदद से कालियाचक सीमा के रास्ते मालदा आए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों आरोपितों को शुक्रवार को मालदा जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गंगा