home page

तुलाईपंजी चावल बना चुनाव का मैस्कॉट

 | 
तुलाईपंजी चावल बना चुनाव का मैस्कॉट


उत्तर दिनाजपुर, 28 मार्च (हि. स.)। जिले के विश्व प्रसिद्ध तुलाईपंजी चावल को इस बार चुनाव में जिले का मैस्कॉट बनाया गया है। इस मैस्कॉट का नाम “तुली” रखा गया है।

वहीं, रायगंज की विशेष रूप से सक्षम शिक्षिका शोभा मजूमदार को चुनावी ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी विवेक कुमार ने दी।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में चुनाव को लेकर छह प्रमुख बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इनमें शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराना, मतदाताओं को किसी प्रकार का लालच न देना, बूथ पर फर्जी मतदान और जबरन वोटिंग रोकना, साथ ही बूथ जाम और सोर्स जाम जैसी समस्याओं को पूरी तरह खत्म करना शामिल है।

प्रशासन का लक्ष्य है कि चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो।

वहीं, शोभा मजूमदार ने कहा कि विशेष रूप से सक्षम होने के बावजूद मैं लगातार आगे बढ़ रही हूं और काम कर रही हूं। शायद इसी कारण प्रशासन ने मुझे यह सम्मान दिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार