home page

कोलकाता से दिनहाटा लाए गए तृणमूल नेता उदयन गुहा, लॉकअप में रखा गया

 | 
कोलकाता से दिनहाटा लाए गए तृणमूल नेता उदयन गुहा, लॉकअप में रखा गया


कूचबिहार, 18 जून (हि. स.)। राज्य के पूर्व उत्तर बंग विकास मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता उदयन गुहा को कोलकाता से कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दिनहाटा थाना लाया गया। उन्हें बुधवार को कोलकाता में गिरफ्तार किया गया था।

गुरुवार तड़के पुलिस उन्हें सड़क मार्ग से दिनहाटा लेकर पहुंची। थाने पहुंचने के बाद पहले उन्हें एक कमरे में बैठाया गया और बाद में लॉकअप में रखा गया।

बताया जा रहा है कि जिस लॉकअप में उदयन गुहा को रखा गया है, वहीं उनके पुराने सहयोगी जयदीप घोष भी मौजूद है। जयदीप घोष को कुछ दिन पहले ही इलाके में चुनाव के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूरे मामले में पूछताछ की तैयारी कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। उदयन गुहा की गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार